NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को इस्माईलपुर बिंद टोली तटबंध का जलसंसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. विवेक गौरव और भागलपुर के अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान करोड़ों की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की गई।

Whatsapp group Join

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार से विस्तृत जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वर्षांत और बाढ़ पूर्व सभी कार्य समय पर हर हाल में पूरे किए जाएं।

अधिकारियों ने साफ कहा कि 15 मई तक हर हाल में कार्य पूरा होना चाहिए। वर्तमान प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर नाराजगी जताई गई और संवेदक को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अब दिन-रात काम कराकर लक्ष्य को समय पर पूरा करना होगा।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और संवेदक पर दबाव बनाकर काम को गति दी जा रही है।

गौरतलब है कि इस बार इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से पाइलिंग सीट के माध्यम से तटबंध की मरम्मत और मजबूती का कार्य कराया जा रहा है। पिछले वर्ष इसी क्षेत्र में स्पर संख्या 7-8 और 8-9 के बीच तटबंध का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया था।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अमितेश कुमार, कनीय अभियंता रवींद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है