NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया। जीरो माइल स्थित शिवानी विवाह भवन के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ‘कुका’ नाम से जानी जाने वाली महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Whatsapp group Join

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि ‘कुका’ वर्ष 2019 से अस्पताल परिसर में रह रही थी। उसे लावारिस हालत में अस्पताल लाया गया था और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

अपनी पहचान और अतीत से अनजान ‘कुका’ के लिए अस्पताल ही उसका घर बन चुका था। डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी ही उसका परिवार थे। उसकी मासूमियत और शांत स्वभाव के कारण अस्पताल के सभी लोग उससे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल कर्मियों, एंबुलेंस चालकों और स्थानीय पत्रकारों ने मिलकर उसे पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल देखने को मिला।

‘कुका’ की अचानक मौत से पूरा अस्पताल परिवार सदमे में है। भले ही वह इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसकी मासूमियत और अपनापन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है