NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया। नवगछिया पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

Whatsapp group Join

एसपी कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ और गोपालपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

लतरा मोड़ के पास जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AR1271) जब्त कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी कुमार (पकरा, नवगछिया) और चंद्रलोक कुमार (मोरसंडा, फलका, कटिहार) के रूप में हुई है।

इस मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 146/26, दिनांक 01 मई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जबकि एसटीएफ अधिकारी सुभाष राय ने कहा कि त्वरित और सटीक कार्रवाई से अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली।

प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस और एसटीएफ की समन्वित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा गया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है