NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

फौजी के घर गोलीबारी की घटना के मामले में FIR दर्ज, 12 लोग नामजद -Naugachia News

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फौजी अशोक यादव के घर पर हुई गोलीबारी व जानलेवा हमले के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. धोबिनिया निवासी सेवानिवृत्त फौजी अशोक सिंह यादव के पुत्र सुमित कुमार उर्फ बाबूसाहब के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में कुल 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

Whatsapp group Join

,, अशोक यादव के पुत्र के बयान पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी

,, फौजी देवराज उर्फ धन्ना यादव सहित कुल 12 लोगों को किया नामजद

सुमित कुमार ने अपने बयान में दिया है कि रविवार की दोपहर दो बजे अपने गांव स्थित महंत बाबा स्थान में चाचा दिगंबर कुमार सिंह, चचेरे भाई नीलकमल उर्फ अंकुर यादव, कल्याण यादव, मनोज यादव, सियाराम यादव, मनोरंजन यादव के साथ जाकर ध्वजा महावीर जी को चढ़ा रहे थे. इस दौरान वहां पर घर की महिलाएं भी मौजूद थी. इसी दौरान सभी अभियुक्त हरवे हथियार से लैस होकर आए और पुरानी रंजिश को लेकर हम लोगों को गाली गलौज करने लगे. जिसका विरोध हमलोग के द्वारा किया गया तो फौजी देवराज उर्फ धन्ना यादव जान मारने की नीयत से गोली फायरिंग कर दी.

जो गोली मेरे चचेरे भाई नीलकमल उर्फ अंकुर को सीने में लगी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली फायरिंग कर किए जाने के बाद हम लोग भाग कर अपनी जान बचाते हुए अपने घरों में जाकर छुप गए. इस दौरान देवराज उर्फ धन्नो यादव अपने सभी सहयोगी साथियों के साथ मेरे घर पर पीछा करते हुए आया और मेरे पूरे परिवार को जान मारने की नीयत से मेरे घर पर अपने राइफल से अंधाधुंध गोलियां फायरिंग करने लगा. अंधाधुंध गोली फायरिंग किए जाने के कारण गांव के कोई भी व्यक्ति डर के मारे हम लोगों को बचाने नहीं आ पाए.

इसी बीच पुलिस के आने का हल्ला हुआ और कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ी धोबिनिया पहुंचने पर सभी अपराधी पुलिस के आने की सूचना मिलते हीगांव के उत्तर की तरफ मकई के खेत होते हुए भाग गया. पुलिस के पहुंचने के बाद हम लोग घर से निकले और घायल भाई नीलकमल और अंकुर यादव को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया. गोलीबार के बीच हुई भगदड़ में गांव की महिला खुशबू देवी भी जख्मी हो गई. घर पर गोलीबारी किये जाने से घर की दीवारों व ग्रिल पर गोलियो के निशान थे.

घर पर लगी मेरे स्करपियो गाड़ी में भी गोली लगी हुई थी. जिससे मेरी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे पिता सेवा निवृत्त मेजर अशोक यादव की गांव में बढ़ती लोकप्रियता एवं पुरानी रंजिश के कारण एवं गोपालपुर पुलिस द्वारा राणा यादव का लाइसेंस राइफल जप्त किए जाने के मामले में पुलिस को सूचना देने के की बात के कारण घटना को अंजाम दिया गया है. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधंशु ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

,, अंकुर की स्थिति बनी हुई है चिंता जनक

गोलीबारी की घटना में घायल अंकुर उर्फ नीलकमल यादव की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. पटना पीएमसीएच में अंकुर का इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि अंकुर अभी भी खतरे से बाहर नहीं आया है. इस घटना से अंकुर के परिजन पूरी तरह हताश हैं. युवक के घायल होने से पूरा परिवार सदमे में है.

,,गांव में तनाव की स्थिति पुलिस कर रही कैम्प

गोलीबारी की घटना के बाद धोबिनिया गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है. सोमवार को पूरे दिन लोग अपने अपने घरों में ही दुबके रहे. अंधाधुंध गोली फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है. वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है