महद्दतपुर ने गेराबारी को 75 रन से किया पराजित

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगड़ा प्रखंड के भगवती क्रिकेट क्लब रंगरा में चल रहे क्रिकेट टी -20 टूर्नामेंट का तीसरा लीग मुकाबला मंगलवार को कटिहार जिला के गैराबारी और महदतपुर के बिच खेला गया . जिसमें कि महद्दतपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बनाया. जबाब में उतरी गैराबारी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन ही बना पाया. जिसमें कि महद्दतपुर की टीम ने 75 रन से मैच को जित कर सेमिफाईनल में प्रवेश किया. महदतपुर के तरफ से अमित बैहतर बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाया और गेंदवाजि में 4 विकेट लिया. मैन ऑफ़ दी मैच प्रकाश झा के द्वारा महद्दतपुर के अमीत कुमार को दिया गया . जिसमें कि मैच का कॉमेंट्री छप्पन सिंह और बिनीत कुमार कर रहे थे. स्कोरर सागर सिंह और अम्पायर आदर्श बिक्की और प्रकाश कर रहे थे.
