ललन हत्या कांड के आराेपी काे लिया रिमांड पर
15 जुन काे मकंदपुर चाैक के पास हुई थी गाेली मार कर हत्या
नलगछिया : गाेपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चाैक के पास अपने डिपाे मे लेबर का हिसाब कर रहे व्यवसाई ललन साह की हत्या 15 जुन काे अपराधियाे द्वारा गाेली मार कर कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले मे पचगछिया निवासी नवल सिह काे गिरफतार कर जेल भेज दिया था. और इसी मामले मे मुख्य आराेपी छाेटुआ फरार चल रहा है. गुरूवार काे नवगछिया पुलिस ने नवल सिह काे ललन हत्या कांड मामले में अधिक जानकारी के लिये दाे दिनाे के रिमांड पर लिया है. नवल काे तीन व चार जनवरी के लिये रिमांड पर लिया गया है.
पूछ ताछ मे सामने आये नये चेहरे

नवगछिया पुलिस द्वारा नवल सिह काे रिमांड पर लेने के बाद ललन हत्या कांड से जुडे मामले की पडताल कर रही है. पुलिस सूत्राे के अनुसार नवल जाे बयान पुलिस काे दिये है. वह चाैकाने वाला है. अपने बयान मे नवल ने ललन हत्या कांड मे नये चेहराे का भी जिर्क किया है. अब देखना यह है की वह नये चेहरे काैन है.और पुलिस उन तक पहुचने के लिये क्या करेगी.

