Headlines

दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 5 लाख रुपये का सामान

नरपतगंज प्रखंड के मिरदौल दुर्गा मंदिर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ देखा तो भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मंदिर के अंदर ट्रंक मे रखे हुए चढ़ावा के सोने व चाँदी के जेवरात समेत दो दानपेटी को तोड़कर उसमे रखे हुए नगदी भी गायब मिले।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

images

मंदिर के अध्यक्ष मुखिया तिलानंद राम ने बताया कि मंदिर कमिटी द्वारा बनाये गए माता के सोने की मुकुट व श्रृंगार करीब 2 लाख तथा चढ़वा के सोना करीब एक लाख, दसहरा के समय से दानपेटी जो मंदिर के छत ढलाई के लिए रखे गए थे नगदी व् एक लाख से ज्यादा की चोरी हुइ है। सुचना पर नरपतगंज पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है