ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के मध्य विद्यालय खैरपुर कदवा के समीप फोरलेन सड़कों पर, शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे नवगछिया की ओर से आ रही अज्ञात बाइक सवार के धक्के से एक वृद्ध दो भाई बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों में झपरू दास टोला निवासी चमक लाल मंडल व गोला टोला कदवा निवासी जितेंद्र कुमार व पिंकी कुमारी के रूप में दोनों भाई बहन हैं. जहां चमक लाल मंडल के शर पर तो जितेंद्र कुमार व पिंकी कुमारी के दाएं पैर व हाथ में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हालत में थे.

सभी कदवा से भटगामा की ओर अपने अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे. तीनों घायलों की नाजुक स्थिति को देख पीछे से आ रहा चमक लाल का भाई नरेश मंडल ने उठाकर कुछ राहगीरों की मदद से उन सभी को स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा था. देर रात तक उपचार के दौरान किसी को भी होश नहीं आई थी. तीनों के घर वालों को सरपंच बिरेंद्र कुमार मंडल ने जानकारी दिया. जहां कुछ रिश्तेदार पहुच चूके थे.
