नवगछिया : नवगछिया में बाढ़ राहत वितरण अनियमितता को लेकर भाकपा माले ने साथ नेशनल हाइवे 31 को जाम कर दिया और एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत देना होगा, बटाईदारों को फसल छति पूर्ति देना होगा, इस्माइलपुर रिंग बांध को विक्रमशिला सेतु से जोड़ना होगा, आदि नारों भी लगाये. इस दौरान भाकपा माले के नेता बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि सरकार ने गरीबों के खिलाफ हमला बोल दिया है, वे अमीरों और जमीनदारों के सेवा में तत्पर है, यही कारण है कि सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत न देकर नागरिक अधिकारों का उलंघन कर रही है, पुरे देश में कृषि का 70% हिस्सा बटेदारी से होता है. लेकिन महागठबंधन की सरकार ने बटेदारों को फसल छति पूर्ति न देने की घोषणा कर कृषि और बिहार की जनता के साथ अन्याय किया है. कामरेड बिंदेश्वरी मंडल ने कहा इस्माईपुर रिंग बांध को बिक्रमसिला सेतु से जोरे बगेर गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया में बाढ़ की समस्या का निदान नहीं किया जा सकता है. भाकपा माले के प्रखंड प्रभारी भारत भूषण ने कहा इस्माइलपुर के बाढ़ पीड़ित जनता के साथ प्रसासन और जनप्रतिनिधि गरिब निसहाय जनता को बाढ़ राहत से काटना चाहती है. करीब बीस मिनट तक सड़क जाम कर दिया. वाहनों की लंबी कतार लग गयी, इस दौरान दिल्ली जेएनयू की छात्रा रोहिला अपूर्वा भी थी. जाम की सूचना के बाद नवगछिया डीसीएलआर एसके अलबेला ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात को सुना और सकारात्मक आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

