ढोलबज्जा: बीते रविवार से हो रही बारिश के कारण बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ पचगछिया व गोला टोला के बीच तो दुसरी तरफ कदवा के मिलन चौक समीप डोमासी वाला कच्ची सड़क किचडमय हो जाने से छोटे-बड़े वाहन फंस जा रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाने से मधेपुरा, सहरसा, पुर्णियां व भागलपुर जिले की ओर जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है.

मालूम हो की ये दोनों सड़कें भूमी अधिग्रहण की समस्या को लेकर, नहीं बन पा रहे हैं। वहीं प्रशासन की दृष्टि से कदवा ओपी थाना प्रभारी फुलेश्वर कुंवर बताते हैं. बार-बार हो रहे इस तरह की परेशानियों के चलते गश्ती करने में भी भारी परेशानी होती है. जिससे कदवा वासी अपने-आप को असुरक्षित महसूस करते हैं.
