नवगछिया :- नवगछिया अनुमंडल सभागार में शनिवार को नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों के मुखिया के साथ उप विकास आयुक्त के साथ बैठक रखी गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मगर शनिवार को आए मुखिया संघ को ना पानी पूछा गया और ना ही कोई पदाधिकारी बैठक लेने पहुंचे काफी देर तक अनुमंडलीय सभागार में अधिकारियों की प्रतीक्षा कर रहे. लिहाज मुखिया संघ ने बैठक का बहिष्कार कर दिया.

नवगछिया मुखिया संघ अध्यक्ष सोनी भारती व प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कहा कि सभी मुखिया को पत्र वह मोबाइल के जरिए कार्यशाला की सूचना दी गई थी. जिसके आलोक में सभी अनुमंडल अंतर्गत मुखिया कार्यशाला में पहुंचे थे. रंगरा प्रखंड मुखिया संघ के मुखिया अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि नितीश कुमार के द्वारा पंचायती राज को तोड़ने का काम किया जा रहा है. अब आलम यह है कि बैठकों में बुलाकर जनप्रतिनिधियों को बेइज्जत कर रहे हैं. आगामी समय में अगर जल्द से जल्द अध्यादेश वापस नहीं लिया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों के मुखिया शामिल थे.
