NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

ATM की लाइन में लड़का-लड़की को हुआ प्यार, ATM के फेरे लेकर की शादी और फिर …

नवगछिया: लोग 8-10 घंटे लाइन में लगने के बाद पैसे निकाल पा रहे हैं। जिन्हें पैसे मिल जा रहे हैं वो बहुत खुश हैं और जिन्हें नहीं मिल पा रहे वो गुस्से और निराशा में घर लौट के जा रहे हैं।
ऐसे ही लोगों में से थे दिल्ली में रह रहे विकास और पूजा (काल्पनिक नाम)। रविवार को दोनों के ऑफिस में छुट्टी थी। विकास जब सुबह 6 बजे ATM पंहुचा तो इसका नंबर था 80 और उसके ठीक पीछे पूजा 81वें नंबर पर खड़ी थी। टाइम पास करने के लिए विकास कानो में इयरफोन लगा कर गाने सुन रहा था और पूजा अपने मोबाइल पर नागिन सीरियल देख रही थी।
लाइन खिसक कर जब दोनों 65-66 नंबर पर पहुचे तभी पूजा के मोबाईल की बैटरी खत्म हो गई और उसका मोबाइल बंद हो गया। विकास अभी भी मजे से इयरफोन कानो में लगाए मजे से गाने सुनने में व्यस्त था। पूजा ने धीरे से विकास से कहा- ‘एक्सक्यूज़ मी! क्या आप इयरफोन पे मुझे भी गाने सुनवाएंगे? विकास ने शर्माते हुए कहा- क्यों नहीं और इयरफोन का एक पीस उसकी तरफ बढ़ा दिया।
गाने सुनते सुनाते दोनों 50-51 वें नंबर पर पहुंचे तभी विकास का मोबाईल भी डिस्चार्ज होकर बंद हो गया।
पूजा ने विकास से पूछा – आप कहां के रहने वाले हो?
विकास – पटना  और आप?
पूजा –धनबाद
बातें करते करते दोनों 30-29 वें नंबर पर पहुंचे तब तक विकास और पूजा के 36 गुण और पसंद – नापसंद मिल चुके थे। विकास ने शर्माते और झिझकते हुए अपनी जेब में बचे हुए 10 का नोट निकाला और उस पर ‘I Love You पूजा‘ लिख कर पूजा के हाथ में थमा दिया। पूजा ने घूरते हुए विकास को देखा और उसके गले लग पड़ी।
लाइन में लगे एक पंडित ने अपने पोथी में देखा और चिल्लाते हुए कहा- अद्भुत! ऐसा शुभ मुहूर्त तो कई सालों बाद आया है। लोगों के जोर देने पर पंडित ने मंत्रोच्चारण शुरू किया। विकास और पूजा ने ATM के 7 चक्कर लगा कर अपने फेरे पूरे किये। लाइन में लगे लोगों ने अपनी अपनी जेब से 10-10 नोट शगुन में देना शुरू कर दिया तब तक दोनों लाइन में 2-3 नंबर पर पहुंच चुके थे।
तभी अंदर से निकल कर एक लड़की ने कहा – ATM में कैश खत्म हो गया है। फिर क्या था विकास और पूजा अपने हनीमून ट्रिप पर दूसरे ATM में पैसे ढूंढ़ने निकल पड़े।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है