Headlines

जमालदिपुर में आग लगने बारह घर जल जलकर राख

File Photo

images4

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीक : खरीक प्रखंड के लत्तिपुर जमालदिपुर के निरंजन नगर में बीते साल का अंतिम दिन और नव वर्ष का पहला दिन विपत्ति का पहाड़ बनकर टूट पड़ा. जमालदिपुर रेलवे लाइन के बगल बसे लोग शनिवार की रात चैन की नींद सो रहे थे. अचानक रात के करीब ढाई बजे आग लगने से छः परिवार के बारह घर जलकर राख हो गये. अगलगी से तकरीबन 12 लाख की क्षति आंकी जा रही है.जिन लोगों का घर आग में जलकर राख हो गया उनमें मो.नजाम, गजाधर सिंह, लाल बहादुर सिंह, हाको सिंह, सुरेंद्र सिंह और फेचो सिंह शामिल है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधा घंटे में सब कुछ तबाह हो गया. अग्नि पीड़ित मों.नजाम ने बताया कि घर के ऊपर के फूस के छत बांस और बल्ले आग की लपटों में जलकर नीचे गिरने लगा. घरों में सो रहे वह और उसके परिवार के तकरीबन बीस से ज्यादा लोग आग की लपटों में घिर चुका था. अग्नि पीड़ित ने बताया कि घरों में आग की लपटों को देख घबरा गया और बड़ी मुश्किल से जान को जोखिम में डालकर परिवार के बच्चे बूढ़े और महिलाओं को बाहर निकाला. आग की लपटों की चपेट में आने से मों नजाम उसका पुत्र फिरोज दमाद और छोटे बच्चे जख्मी गये.आग में झुलसे लोगों का उपचार निजी स्तर से कराया गया है. वहीं अग्नि पीड़ित नजाम ने बताया कि मुझे आशंका है कि मेरी जिन लोगों से दुश्मनी है उन्हीं लोगों ने रात में जब हम लोग सो रहे थे उस समय उन लोगों ने जान मारने और आर्थिक क्षति पहंचाने की नियत से पेट्रोल छींटकर मेरे पोल्ट्री फॉर्म और घर में आग लगा दी. आग लगाने की प्राथमिकी दर्ज कराने गये लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस अगलगी स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच छानबीन की.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है