नवगछिया : नवगछिया जीआरपी ने शनिवार की रात दो लड़की सहित महिला तस्कर को हिरासत में लेकर बेगूसराय पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिला अंतर्गत परिहारा थाना क्षेत्र के परिहास गांव निवासी राजेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की एक महिला बहला फुसलाकर दो बच्ची को घर से लेकर के भाग गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिहारा थाना के पुअनि रिशु कुमार ने इसकी सूचना बरौनी, बेगूसराय रेल पुलिस को दी। महिला का लोकेशन नवगछिया के आसपास मिला। सूचना पर नवगछिया जीआरपी कार्रवाई करते हुए तस्कर एवं दोनों लड़कियां को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष दूधेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर संदिग्ध अवस्था में तीनों लोगों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के बाद सूचना बेगूसराय पुलिस को दी गई। बेगूसराय पुलिस मौके पर आई और उसकी सकुशल सौंप दिया गया। सूत्रों की माने तो दोनों बच्चियों को खरीद बिक्री हेतु बाहर ले जाने की तैयारी थी।














