नवगछिया। सात नवंबर से नौ नवंबर तक छपरा के खेल भवन में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती स्कूली खेल प्रतियोगिता में इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड हाई स्कूल से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 में जफरुदास टोला के दिलखुश कुमार, नारायणपुर के प्रदीप कुमार और अंडर 17 में जफरुदास टोला के नवीन कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच करण कुमार छपरा के लिए प्रस्थान कर गए है। ब्रजेश कुमार सचिव, भागलपुर कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं
