नवगछिया। आदर्श थाना नवगछिया में शांति समिति की बैठक आयेजित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा का त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में छह जगह पर दुर्गापूजा होती है। तेतरी में पूजा में बड़े पैमाने पर भीड़ लगती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा राजेन्द्र कॉलोनी, नगरह, बाजार में भी पूजा में भीड़ लगती है। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर सशस्त्र दंडाधिकारी तैनात करने के लिए कहा गया है। सभी लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। तालाब में विसर्जन करना है, डीजे नहीं बजाना है।

पूजा के दौरान हर हरकत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया गया है। पूजा अथवा विसर्जन के दौरान अश्लील गाना नहीं बजेगा। नगर परिषद क्षेत्र में आचार संहिता लागू है उसका भी अनुपालन करना होगा। बैठक में तेतरी दुर्गा मंदिर कमेटी, नगरह, गोशाला, राजेन्द्र कॉलोनी पूजा कमेटी के लोगों के अलावा बाजार के लोगों ने भाग लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights