नवगछिया : कलश स्थापना बाद शारदीय नवरात्र शुरू, भ्रमरपुर में हुआ भक्तिमय माहौल

EVENT

नवगछिया । शारदीय नवरात्र शुरू होते ही नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में वातावरण भक्तिमय हो गया है। मां शेरावाली के गीतों से इलाका गूंजने लगा है। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेतरी दुर्गा मंदिर, नवगछिया बाजार दुर्गा मंदिर, रंगरा दुर्गा मंदिर, सैदपुर दुर्गा मंदिर और राजेंद्र कॉलोनी दुर्गामंदिर में पूजा के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। संध्या समय मंदिर में दीया जलाने के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है, पूजा पंडालों में भक्ति गीत बजने लगे हैं। संध्या समय मैया के आरती में श्रद्धालुओं की भाड़ी उमड़ पड़ी है।

नारायणपुर । प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद शारदीय नवरात्र भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु मोहन मिश्र ने बताया कि सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह नौ बजे से पंडितों ने दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू किया।

मंदिर में पूजा पंडित शशिकांत झा व आचार्य शिक्षक अभिमन्यु गोस्वामी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संध्या आरती में विभिन्न गांवों के हजारों श्रद्धालु जुटे थे। वहीं नारायणपुर रेलवे स्टेशन, नारायणपुर चौहद्दी व शाहपुर चौहद्दी दुर्गा मंदिर में विधिवत शैलीपुत्री की पूजा-अर्चना हुई।