Headlines

भागलपुर में महिला के गले से सोने का चेन छीना.. सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात हो गई कैद

भागलपुर में शहरी इलाकों में इन दिनों रोजाना महिलाओं का गले से चैन स्नैचिंग का मामला सामने आ रही है, लेकिन बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं ताजा मामला सोमवार के दिन भागलपुर जिले के जोग्सर थाना क्षेत्र के खरमंचक के समीप कोलकाता की रहने वाले कालीचरण सोनी की पत्नी चंदा सोनी की दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गले से सोने का चैन स्नैचिंग करके भाग गया। महिला कोलकाता से भागलपुर अपने रिश्तेदार के घर आई थी और बदमाशों ने गले से सोने का चैन खींच लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले एक बाइक पर दो बदमाश आए और महिला की रेकी की। फिर पीछे से आए ओर महिला की गले से सोने की चैन खींच कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जोगसर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाबत बताया जा रहा है कि महिला सुबह-सुबह दस बजे करीब हाथ में दूध का कन्टर लेकर जा रही है और बदमाश आया और आगे बढ़कर बाइक को घुमाकर वापस आया और महिला के गले से चैन खींचकर भाग गया। महिला चिल्लाते रही, लेकिन किसी ने बदमाशों का पीछा नहीं किया।

जोगसर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि चैन स्नैचिंग की मामला सामने आया है, लेकिन पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत दर्ज नही कराई है। फिलहाल घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पिछले एक सप्ताह में 6 महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनी

भागलपुर जिले के शहरी इलाके में बाइक सवार चैन स्नैचिंग की घटना बढ़ते जा रहा है पिछले एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन महिलाओं के गले से सोने का मंगल सूत्र ओर चैन स्नैचिंग की वारदात सामने आया है खास कर चोक चौहरे पर अकेली महिला को निशाना बनाया जा रहा है। खलीफाबाग चोक कोतवाली, घण्टा घर ,खरमंचक ,पतले बाबू रोड ओर तिलकामांझी चोक के समीप अधिकांश घटना सामने आई है फिलाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया जाएगा

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है