Headlines

भागलपुर : स्कॉर्पियो के सीट के नीचे रख छुपाया, चेकिंग के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

शराब तस्करी के लिए भागलपुर सेफ जोन बनता जा रहा है। पर पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। सोमवार को भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मामला शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां सफेद कलर की स्कॉर्पियो से वाहन चेकिंग के दौरान ड्राइवर भागने की कोशिश करना लगा। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। इसके बाद वाहन को जब्त कर चेकिंग करना शुरू कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब्त स्कॉर्पियो से मिले एक पेपर में सेल अरुणाचल प्रदेश लिखा था

पुलिस ने उजला रंग का स्कॉर्पियो (BR019375)जब्त की। जिसमें 750ml के 174 बोतल रॉयल ग्रीन व 375ml देसी शराब की कुल 178 बोतल, टोटल 204 बोतल में 500 लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस को स्कॉर्पियो से कई काजताज मिले। जिसमें सेेल अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ है। गिरफ्तार स्कार्पियो चालक ज्योतिपुर निवासी स्वर्गीय गंगा प्रसाद के 36 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार बताया जा रहा है। पुलिस स्कॉर्पियो ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है