मारवाड़ी कॉलेज में गृहरक्षक अभ्यर्थी के हाई जंप के चार्ट में ओवर राइटिंग को लेकर चंपानगर मध्य विद्यालय अनुसूचित जाति जनजाति के सहायक शिक्षक शशि भूषण राय को निलंबित कर दिया गया। डीईओ संजय कुमार ने कहा कि शिक्षक पर 4 फीट 3 इंच को 4 फीट 9 इंच करने का आरोप था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं रविवार को बहाली में नवगछिया शहरी, खरीक और इस्माइलपुर प्रखंड के 631 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट सोमवार को आएगा। नवगछिया शहरी इलाके से 205 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन बहाली में 71 शामिल हुए। उसी तरह खरीक से 1183 और इस्माइलपुर से 363 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन बहाली में खरीक से 441 और इस्माइलपुर से 119 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
दौड़ में सफल हुए अभ्यर्थियों ने लंबी और ऊंची कूद, गोला फेंका और शारीरिक जांच परीक्षा में भाग लिया। गर्मी और धूप के कारण राघोपुर निवासी एक अभ्यर्थी तीन राउंड चौक के बाद गश खाकर गिर गया, जिसकी बहाली स्थल पर ही चिकित्सा हुई। आधार कार्ड में गलत जानकारी के कारण एक अभ्यर्थी को मजिस्ट्रेट ने पकड़ा और विवि थाने को सौंप दिया।

जहां से उसे बांड भरवा कर छोड़ दिया गया। सोमवार को भागलपुर और पुलिस जिला नवगछिया के सभी प्रखंडों के महिला अभ्यर्थियों की बहाली होनी है। दो दिन पूर्व हुए नारायणपुर और नवगछिया ग्रामीण का रिजल्ट घोषित हो गया है। नारायणपुर से 43 अभ्यर्थी सफल हुए, जिसमें 2 मेडिकली अनफिट पाए गए। जबकि नवगछिया ग्रामीण से 72 अभ्यर्थी सफल हुए, जिसमें 2 मेडिकली अनफिट पाए गए।
