Headlines

नवगछिया : खेत में जबरन मवेशी चराने से रोकने पर किसान को पीटा

बिहपुर : झंडापुर ओपी क्षेत्र के जमालपुर निवासी किसान विनय सिंह को खेत में जबरन मवेशी चराने से मना करने पर उसके साथ मारपीट व छीनतई करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर उन्होंने मड़वा गांव निवासी मोहम्मद मुस्ताक को नामजद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया कि 16 मई को उनके खेत में नामजद मवेशी चरा रहा था। मना करने पर उसने हाथ में लिये लाठी से दनादन प्रहार करने लगा। मैं बेहोश हो गया। जब होश आया तो देखा ग्रामीण राहुल सिंह मेरे पास बैठा था।

जेब में हाथ देने पर 35 हजार रुपया व सोने का चैन गले में नहीं था। इस बाबत झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया किसान के साथ मारपीट मामले को लेकर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है