नवगछिया : डॉ राणा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: बुलो मंडल

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे डॉ. आरकेराणा का एम्स में बुधवार दोपहर 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा की डॉ आरके राणा का निधन हम सबों के लिए ही अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करें।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने कहा कि डॉक्टर राणा हम सबके बीच नहीं रहे। आज हमने अपना अभिभावक खो दिया। वहीं युवा राजद जिलाध्यक्ष कांन्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने कहा कि डॉ राणा साहब के निधन से राजद परिवार मर्माहत है।

ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष राजद जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रवक्ता शुभम यादव, राजद प्रधान महासचिव संजय मंडल, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, राजद नेता धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, राजद प्रवक्ता विश्वास झा, युवा राजद अधिवक्ता हिमांशु यादव प्रमोद चौबे, राजद नेता नंदु यादव, तनवीर बाबा सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है