नवगछिया। बरौनी-नवगछिया कटिहार के कटरिया कुर्सेला के बीच इंटर लॉकिंग कार्य होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हाजीपुर रेल मुख्यालय ने ट्रेन रद्द होने एवं उनके रूट बदलने की जानकारी सभी स्टेशनों को दी है। बताया गया है कि 2 जोड़ी सवारी गाड़ी सहित कई मेल एक्सप्रेस एवं राजधानी एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12424 दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 25 दिसंबर को मोकामा से रूट बदलकर मालदा टाउन होकर डिब्रूगढ़ जायेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन का भी रूट 25 दिसंबर को बदलकर खगड़िया मानसी सहरसा पूर्णिया होकर कटिहार होकर चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22411 नहरलगन से आनंद विहार जाने वाली 25 दिसंबर को वाया कटिहार पूर्णिया सहरसा होते हुए आनंद विहार जाएगी। गाड़ी संख्या 15635 ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को मोकामा किऊल मालदा टाउन होकर गुवाहाटी जाएगी। किशनगंज से अजमेर शरीफ जाने वाली 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस 26 दिसंबर को वाया मालदा टाउन होकर किऊल पटना पाटलिपुत्र होकर जाएगी।

रद्द ट्रेनों में 2 जोड़ी पैसेंजर सवारी गाड़ी है। जिसमें गाड़ी संख्या 05263 कटिहार समस्तीपुर एक्सप्रेस 24 से 28 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह से 05264 समस्तीपुर कटिहार एक्सप्रेस 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह 03315 कटिहार समस्तीपुर सवारी गाड़ी जो कटिहार से समस्तीपुर जाती है। उसे 24 से 28 दिसंबर तक रद्द किया गया है। वहीं 03316 समस्तीपुर से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी भी 24 से 28 दिसंबर तक रद्द की गयी है।
रेलखंड की एक्सप्रेस गाड़ी जो रद्द है
गाड़ी संख्या 13163 सियालदा से सहरसा जाने वाली हाटे बजारे एक्सप्रेस को 25 दिसंबर को रद्द किया गया है। वहीं 13114 सहरसा सियालदह एक्सप्रेस 26 दिसंबर को रद्द रहेगी। 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस को 24 दिसंबर को रद्द किया गया है। 28181 टाटा से कटिहार जाने वाली टाटा एक्सप्रेस 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं 28182 कटिहार से टाटा जाने वाली 26 दिसंबर को रद्द की गयी है। 15623 गुवाहाटी से जम्मू जाने वाली 22 दिसंबर को रद्द की गयी। जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन 24 दिसंबर को रद्द रहेगी। 15483 महानंदा एक्सप्रेस जो अलीपुरद्वार से दिल्ली जाती है वह 23 दिसंबर को रद्द रहेगी । 15484 जो दिल्ली से अलीपुरद्वार जाती है वह 25 दिसंबर को रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनों को बीच में किया जाएगा विलंब
गाड़ी संख्या 12408 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे के लिए कहीं पर रोकने की तैयारी की गई है। टाटा लिंक एक्सप्रेस जो कटिहार से टाटा जाती है, इसे 24 दिसंबर को डेढ़ घंटा लेट से कटिहार स्टेशन से खोलने की तैयारी की गई है।
कहते है स्टेशन आधीक्षक
नवगछिया आदर्श थाना के स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी बताते हैं कि 24 से 28 दिसम्बर तक कोसी में नए रेलपुल का इंटर लॉकिंग का काम होगा। 28 को सीआरएस आएंगे और नए पुल से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

