बिहपुर। थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में काली देवी ने ससुराल पक्ष पर घर में प्रवेश से रोकने और कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता का कहना है कि भैंसूर, उसकी पत्नी और पुत्र द्वारा उसे गाली-गलौज करते हुए धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, दूसरी ओर 22 अप्रैल से विनय रविदास का 19 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस दोनों ही मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights