नवगछिया। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री लेसी सिंह सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां से उन्हें अपने गृह जिला पूर्णिया के लिए प्रस्थान करना था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और कुछ देर तक स्टेशन परिसर में हलचल का माहौल बना रहा।

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

जीआरपी थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व मंत्री के आगमन की पूर्व सूचना मिलने के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights