नवगछिया के संतमत सत्संग मंदिर में महर्षि संतसेवीजी की 102वीं जयंती मना धूमधाम

NEWS

नवगछिया। नवगछिया के संतमत सत्संग मंदिर में सोमवार को महर्षि संतसेवीजी की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बने महर्षि मेंहीं पुष्प वटिका एवं पानी के फव्वारे का उद्घाटन प्रीति कुमारी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन हुआ। वहीं मौजूद संतों से रामायण व भागवत कथा एवं गुरु प्रवचन का लाभ शिष्यों ने प्राप्त किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में शामिल प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि संतमत सत्संग मंदिर का मजबूती से विकास होगा। जल्द ही नवगछिया का यह मंदिर दार्शनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध होगा। मौके पर व्यवस्थापक फूल बाबा, अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया,

उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, महासचिव अजय किशोर यादव, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार, शशिधर साह, अंकेक्षक अनिल कुमार यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, राजेश कुमार साह, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार केडिया संरक्षक गोपी यादव, कैलाश प्रसाद यादव, उपेंद्र यादव, गोपाल प्रसाद यादव, पीतांबरी देवी, श्रीलाल कनोडिया, त्रिपुरारी भारती, लोक गायक मिथुन महुआ, मोहन रुंगटा आदि भी उपस्थित रहे।