बिहपुर। झंडापुर एनएच 31 पर टीवीएस शोरूम एवं पेट्रोल पंप के बीच 3 सितंबर की रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच कुछ बदमाशों ने ट्रक चालकों के साथ हथियार के बल पर लूटपाट की। इसको लेकर बांका के चालक मुकेश यादव एवं राजू यादव ने झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें उसने औलियाबाद हिरदीचक के माफिया राजा को नामजद आरोपी बनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपने आरोप में चालकों ने बताया कि हमलोग ट्रक में आराम कर रहे थे। अचानक कुछ बदमाश रिवाल्वर, चाकू एवं लोहे का रॉड लेकर आये और दरवाजा पीटने लगे। ट्रक का दरवाजा खोलने पर मोबाइल एवं दस हजार रुपये छीन लिया

दोनों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की आवेदन मिला है। मामले की जांच की जांच जा रही है। इस घटना में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा।
