नवगछिया। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मक्का आधारित इथेनॉल फैक्ट्री नवगछिया में लगाया जाना प्रस्तावित है। जिसे प्रथम चरण की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों पर कहा कि नवगछिया खादी भंडार और बाजार समिति के विकास के लिए पहल की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके पहले शनिवार को अहले सुबह उद्योग मंत्री नवगछिया स्टेशन पहुंचे। जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित स्नेह मिलन अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में वे शामिल हुए। एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नवगछिया के लोगों से विशेष लगाव है। नवगछिया में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और यहां के किसानों को बेहतरी के लिए उद्योग विभाग प्रयासरत है। जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने की। जबकि संचालन भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने किया। मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, कौशल जयसवाल, अरबिंद चौधरी, आलोक सिंह, अजय कुशवाहा, राजेश यादव, राम प्रकाश रूंगटा, मुरारी चिरानियां, उपेन्द्र यादव, रूपेश रूप, गुलाबी सिंह, कुमकुम देवी, अजित कुमार सहित नवगछिया शहर के गणमान्य एवं एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही गोशाला रोड में डीलर विश्वनाथ गुप्ता की दुकान पर उद्योग मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों के बीच अनाज सहित थैला का वितरण किया गया।
