खरीक। प्रखंड कृषि पदाधिकारी चितरंजन चौधरी ने मेसर्स राधा कृष्णा के प्रो. अमरदीप कुमार पर 45 बोरा यूरिया गबन करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस दुकान कि जांच के दौरान पाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कि मिरजाफरी निवासी गणपति साह के आधार कार्ड संख्या 2503 7740 0014 पर पॉस मशीन से 50 बोरा यूरिया उर्वरक बेची गयी। जिसके बाद पीड़ित किसान से पूछताछ की गयी तो उन्होंने लिखित रूप में मात्र 5 बोरा यूरिया उर्वरक लेने की बात कही। वहीं पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


