Headlines

ओटो चालकों और माले समर्थक के बीच जम कर चले लाठी डंडे

4-naugachia-bhakpa-neta-k-sath-marpit

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : भाकपा माले के समर्थकों द्वारा प्रदर्सन के दौरान ऑटो चालकों और माले कार्यकर्ताओं के बीच जम कर लाठी डंडे चले. जाम में डेढ़ घंटे तक फंसे रहने के कारण ऑटो चालकों का गुस्सा जाम करने वाले लोगों पर एकाएक फुट गया. एक ऑटो चालक ने माले कार्यकर्ताओं पर चढ़ा दिया. इसके बाद माले कार्यकर्त्ता और ऑटो चालक के बीच डंडे चलने लगे. ऑटो चालकों के सहयोग में कुछ स्थानीय युवक भी आ गए. देखते ही देखते ही गांव के दर्जनों युवा टैंपू के समर्थन में माले कार्यकर्ताओं से 15 मिनट तक हाथापाई भी हो गयी. इस दौरान टैम्पू चालक के समर्थक और माले समर्थकों ने जमकर लाठी डंडे चले. कई कार्यकर्ताओं और ऑटो चालकों को आंशिक रूप से चोटें आयी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. भाकपा माले के नेता बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि नवगछिया जीरोमाइल चौक पर चक्का जाम में बैठे माले समर्थकों पर स्थानीय ओटो चालक जाम में बैठे समर्थकों पर ओटो चढ़ा दिया इसके अलावा मोके पर मौजूद स्टैंड किरानी द्वारा कहा जा रहा था कि लोकल लोगों के लिए कोई जाम नहीं होगा, इन्ही बातों को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हुई हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ है. इसी बीच मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस द्वारा मामले को शांत करवा कर टैंपो चालक को हटाया गया. वहीं मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन व अंचलाधिकारी उदायकृष्ण यादव नवगछिया और नवगछिया थाना के अनि जवाहर प्रसाद द्वारा माले समर्थकों से जाम हटाने की बात कही गई. जिसके बाद करीब 1:00 बजे माले समर्थकों ने सड़क जाम हटाया. मामले की लिखित सूचना थाने में नहीं दी गयी है. नवगचिया थानाध्यक्ष ने कहा कि लिखित सूचना दिए जाने पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है