Headlines

नवगछिया : धरहरा हाई स्कूल के पीछे संदेहास्पद स्थिति में युवक का मिला शव, इलाके में सनसनी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय लत्तीपाकर के पीछे एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में आम के पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है वही शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई ।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा सूचना गोपालपुर थाने को दी गई गोपालपुर थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है बताते चलें कि जिसका शिनाख्त मृतक के भाई गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गोडीहारी निवासी बाल्मीकि पंडित ने किया है ।

मृतक कृष्ण कुमार पंडित पिता स्वर्गीय छोटेलाल पंडित उम्र 22 वर्ष का है । मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं । लेकिन उपस्थित भीड़ के अनुसार युवक आसपास का बताया जा रहा है जिसके पास दो मोबाइल , एक वेसलीन , कुछ रुपये व पास में एक साइकिल पड़ा हुआ है जिसे पुलिस ने बरामद किया है । शव की मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है ।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है