Headlines

नवगछिया : पुलिस ने छः शराबियों को गिरफ्तार कर, भेजा जेल.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत कदवा ओपी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मिलन चौक समीप, शराब पीकर हंगामे कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- गिरफ्तार शराबियों खरीक थाना क्षेत्र के ढोडिया दादपुर गांव निवासी छतीश मलिक, कदवा मिलन चौक के माखन, खगड़िया जिले

के मानसी थाना क्षेत्र के तारणी डोम, बिहपुर थाना क्षेत्र के बभंगामा गांव निवासी हुलो मलिक, भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बौकू मलिक व रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर गांव निवासी अरविंद मलिक हैं. सभी मिलन चौक समीप एक जन्मोत्सव कार्यक्रम के मौके पर शराब पीकर हंगामे कर रहे थे. जिसे गिरफ्तार कर शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है