Headlines

नवगछिया : मंदिर की घंटी और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान – Naugachia News

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल के ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा सुबह से ही मंदिर की घंटी और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। शिवालयों में पूरे दिन भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर मंगल कामनाएं की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगतपति नाथ महादेव मंदिर, नगरह मंदिर, तेतरी दुर्गा स्थान स्थित महादेव मंदिर, जहान्वी चौक स्थित जह्नु महादेव मंदिर, भवानीपुर स्थित महादेव मंदिर, रंगरा महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। देर शाम जगतपति नाथ महादेव की बारात गोपाल गोशाला से बाजे गाजे के साथ निकाली गई। बारात महाराज जी चौक, नगर पंचायत चौक, प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए वापस गोशाला पहुंची।

इस दौरान भक्तों ने पुष्प की वर्षा की। आदिवासी कलाकारों द्वारा मोर-मोरनी नृत्य, शहनाई वादन, भोलेनाथ की विभिन्न प्रकार की झांकिय़ा प्रस्तुत की गई। रात में भगवान भोले नाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ। मुख्य यजमान जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह थे। महाशिवरात्रि कमिटी के अध्यक्ष प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव, किशनर साह, रणजीत कुमार, अरुण कसेरा, राजेश साह, संतोष साह, शैलेंद्र गुप्ता, श्रीधर शर्मा, अशोक केडिया, प्रवीण भगत, सुशील कुमार, रामस्वरूप भगत, अवधेश जायसवाल, सुधीर भगत, धर्मेंद्र पोद्दार आदि मौजूद रहे। अरुण कसेरा ने बताया कि शनिवार भजन संध्या का आयोजन होगा। 23 फरवरी को विसर्जन व 24 फरवरी को भंडारा होगा।

वहीं भ्रमरपुर दुर्गेश्वर नाथ महादेव मंदिर से भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर बारात जयरामपुर नन्हकार, वीरबन्ना नगरपारा होते हुए मंदिर पहुंची। रात्रि में मिथिला पद्धति से शिव-पार्वती का विवाह हुआ। मौके पर नवनीत झा, कार्तिकेय, सौरभ, अभिषेक, राकेश आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है