Headlines

नवगछिया: मोबाइल चोर गिरफ्तार, महिला को किया जख्मी, मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, 36 बच्चों को टीके -Naugachia News

नवगछिया: मोबाइल फोन चोरी के आरोपित नाबालिग को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित खगड़िया जिला का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन के साथ यात्रियों ने आरोपित को मानसी स्टेशन पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मानसी पुलिस ने आरोपित को नवगछिया जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को जुबनाइल कोर्ट खगड़िया भेज दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घरेलू विवाद में महिला को किया जख्मी

नवगछिया : रंगरा चौक ओपी के भवानीपुर निवासी शिव शंकर पंडित की पत्नी रुबी देवी को घरेलू विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। स्वजनों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त दो लोग घायल

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के डीमाहा निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र शिकारी कुमार मंडल, पटवारी मंडल के पुत्र राजेश कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

नारायणपुर में 36 बच्चों को टीके लगाए गए

नारायणपुर : बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए सरकार टीकाकरण अभियान चलाती है। हर सप्ताह के बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक भवन पर टीका लगाया जाता है, लेकिन इस बार गुरुवार को भी नारायणपुर प्रखंड के दुधैला बैकठपुर और बीरबन्ना में शिविर लगाकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है