Headlines

भागलपुर से गुजरने वाली 32 ट्रेनें कैंसिल, दर्जन गाड़ियों के रूट में तब्दीली.. होगी भयंकर परेशानी

किऊल जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) काम काे हरी झंडी मिल गई है। आरआरआई के कारण 15 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग अवधि तक भागलपुर से गुजरने वाली 16 जोड़ी एक्सप्रेस और पैंसेजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। एक दर्जन गाड़ियों के रूट में तब्दीली की गई है। किऊल-गया, जमालपुर-गया पैसेंजर भी नहीं चलेंगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन रद्द होने से पूर्व बिहार के यात्रियों को इस बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हाेली के बाद यात्रा कठिन होगी। दानापुर मंडल के पटना-झाझा मेन लाइन स्थित किऊल स्टेशन पर आरआरआई इस्टॉलेशन के लिए प्री-एनआई वर्क 22 मार्च तक चलेगा। एनआई वर्क 23-30 मार्च तक होगा। 31 मार्च से दो अप्रैल तक पोस्ट एनआई कार्य होंगे। इसके लिए गया-किऊल-भागलपुर रेलखंड की कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तन, आंशिक परिचालन एवं ट्रेनों के समय में परिवर्तन के साथ नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया गया है। पूर्व मध्य रेल ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीपीअारअाे राजेश कुमार ने दी है।

विक्रमशिला और सूरत एक्सप्रेस अलग अलग समय पर

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 21 फरवरी को 1.55 और इसके बाद 26 फरवरी तक 12.15 बजे चलेगी। 27 और 28 फरवरी को 12.50 बजे, 29 फरवरी से 5 मार्च तक 12.15 बजे चलेगी।
छह, 17 और 18 मार्च को 2.15 बजे जाएगी। वहीं, सूरत एक्सप्रेस 27 फरवरी को 1.10 बजे खुलेगी। जबकि 24 फरवरी, दो मार्च और पांच मार्च को 9.35 की जगह 12.35 बजे चलेगी।

रद्द पैसेंजर ट्रेन

53041 हावड़ा-जयनगर पैसेंजर (रोजाना) : 18 मार्च से 01 अप्रैल
53042 जयनगर-हावड़ा पैसेंजर (रोजाना) : 19 मार्च से 02 अप्रैल
53043 हावड़ा-राजगीर पैसेंजर (रोजाना) : 18 मार्च से 01 अप्रैल
53044 राजगीर-हावड़ा पैसेंजर (रोजाना) : 19 मार्च से 02 अप्रैल

टाइम बदलकर चलने वाली ट्रेन

12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस (रोजाना) :
{20, 26, 29 फवरी व 05 मार्च : दोपहर 11.15 बजे के बजाय 12.15 बजे
{27 फरवरी : दोपहर 11.15 बजे के बजाय दोपहर 12.50 बजे
{28 फरवरी व 06 मार्च : दोपहर 11.15 बजे के बजाय दोपहर 1.15 बजे
13241 बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी (रविवार छोड़कर):
{20 से 26 फरवरी : सुबह 7.35 बजे के बजाय 8.35 बजे

ये ट्रेनें रद्द

12349 भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (सोमवार) : 23 व 30 मार्च
12350 नई दिल्ली-भागलपुर (मंगलवार) : 24 व 31 मार्च
13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस (रोजाना) : 25 फरवरी से एक अप्रैल
13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस (रोजाना) : 26 फरवरी से 02 अप्रैल
13119 सियालदाह-आनंद विहार एक्सप्रेस (गुरुवार व रविवार) : 19, 22, 26 व 29 मार्च
13120 आनंद विहार-सियालदह एक्स. (मंगलवार व शनिवार): 21, 24, 28 व 31 मार्च
13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस (सोम, मंगल, बुध, शुक्र व शनि) : 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30, 31 मार्च व 01 अप्रैल
13134 वाराणसी-सियालदह एक्सप्रेस (सोम, मंगल, गुरु, शुक्र व शनि) : 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30, 31 मार्च व 02 अप्रैल
13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी (रविवार छोड़कर) : 19 मार्च से 02 अप्रैल
13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी (रविवार छोड़कर) : 19 मार्च से 02 अप्रैल
13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी (रोजाना) : 19 मार्च से 02 अप्रैल


13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी : 19 मार्च से 02 अप्रैल
13413/13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (रोजाना) : 15 मार्च से 01 अप्रैल
13414/13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस (रोजाना) : 17 मार्च से 01 अप्रैल
13415 मालदा टाउन-पटना (बुध, शुक्र रवि) :18, 20,22, 25,27, 29मार्च व 01 अप्रैल
13416 पटना-मालदा टाउन (सेाम, गुरु, शनि) :19, 21,23, 26,28,30 मार्च,02 अप्रैल
13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा (रोजाना) : 18 मार्च से 02 अप्रैल
13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा (रोजाना) : 18 मार्च से 02 अप्रैल
13423 भागलपुर-अजमेर (गुरुवार) : 19, 26 मार्च व 02 अप्रैल
13424 अजमेर-भागलपुर (शनिवार) : 21, 28 मार्च एवं 04 अप्रैल


13429 मालदा टाउन-आनंद विहार (शुक्र) : 20 व 27 मार्च
13430 आनंद विहार-मालदा टाउन (शनिवार) : 21 व 28 मार्च
14003 मालदा-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (मंगल व शनि) : 21, 24, 28 व 31 मार्च
14004 नयी दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस (गुरु व रवि) : 19, 22, 26 व 29 मार्च
15097 भागलपुर-जम्मूतवी (गुरु) : 19, 26 मार्च व 02 अप्रैल
15098 जम्मूतवी-भागलपुर (मंगलवार) : 17, 24 व 31 मार्च
15619 गया-कामख्या एक्सप्रेस (मंगलवार) : 03, 10, 17, 24 व 31 मार्च
15620 कामख्या-गया एक्सप्रेस (सोमवार) : 02, 09, 16, 23 व 30 मार्च

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है