परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पर गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी रमेश कुमार के पुत्र बाबुल कुमार 23 वर्ष की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि युवक ग्लैमर मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 10 एक्स 9787 है। उक्त बाइक से वह भागलपुर की ओर जा रहा था। भागलपुर जाने के दौरान पुल के पाया नंबर 87 के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने की सूचना गांव पहुंचते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन देर रात परबत्ता थाना पहुंचे। घटना से गांव में मातम का माहौल छा गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....