रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला में आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने नंदकिशोर साह की आठ वर्षीया बेटी सुहानी कुमारी की आंख फोड़ दी। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां बच्ची की आंख पूर्ण रूप से फुट जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए लेकर गए। बच्ची के पिता नंदकिशोर साह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वे अपने परिवार के लोगों के साथ घर में बैठे हुए थे।


उसी समय उसके पड़ोसी बच्ची साह व उनके परिवार के सदस्य उनके घर पर आए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बच्ची साह ने मेरी बेटी को कांटी लगे एक डंडा से मारा। नुकीली कांटी मेरी बेटी की आंख में ही घुस गई। वहीं रंगरा पुलिस ने बताया कि संबंध में पीड़िता परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। वैसे पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
