Headlines

नवगछिया : आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट.. फोड़ दी बच्ची की आंख -Naugachia News

रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला में आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने नंदकिशोर साह की आठ वर्षीया बेटी सुहानी कुमारी की आंख फोड़ दी। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां बच्ची की आंख पूर्ण रूप से फुट जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए लेकर गए। बच्ची के पिता नंदकिशोर साह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वे अपने परिवार के लोगों के साथ घर में बैठे हुए थे।

उसी समय उसके पड़ोसी बच्ची साह व उनके परिवार के सदस्य उनके घर पर आए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बच्ची साह ने मेरी बेटी को कांटी लगे एक डंडा से मारा। नुकीली कांटी मेरी बेटी की आंख में ही घुस गई। वहीं रंगरा पुलिस ने बताया कि संबंध में पीड़िता परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। वैसे पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है