Headlines

नवगछिया : चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे, आठ लाख के सामान उड़ा ले गये -Naugachia News

फाइल

नवगछिया : घर में ताला बंद कर गृहस्वामी पांच दिन पूर्व अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने बंगाल गई हैं इसी बीच चोरों ने मेन गेट सहित घर के पांच ताले तोड़कर आठ लाख के सामान उड़ा लिए। घटना शुक्रवार की रात पकरा दोनिया टोला की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां चोरों ने स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के घर से कीमती जेवर, कपड़े सहित नगदी की ले गए। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। मामले की जानकारी तब हुई जब सुबह पड़ोसियों ने उनके मेन गेट का ताला टूटा देखा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में सिर्फ राजेन्द्र सिंह की सिर्फ पत्नी रहती हैं। उनकी इकलौती बेटी पूजा कुमारी भी बाहर रहकर पढ़ा करती है। पड़ोसियों ने पूजा कुमारी के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है