Headlines

नवगछिया : एक मोटरसाइकिल के लिए नवविवाहिता की ह’त्या कर लाश किया गायब -Naugachia News

थाना क्षेत्र के तिरासी गांव में बीती रात दहेज लोभियों ने महज एक मोटरसाइकिल के लिए नवविवाहिता काजल कुमारी की हत्याकर शव को गायब कर दिया। काजल की हत्या कर शव को गायब कर देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए। हत्या के संदर्भ में काजल के भाई खरीक थाना क्षेत्र के निरंजन नगर निवासी सुनील कुमार भारती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसमे तिरासी के सतीश कुमार मंडल सहित ससुराल कुल दस सदस्यों को नामजद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुनील कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार को उसे अपनी बहन की हत्या कर दिए जाने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। जानकारी मिलने पर जब तिरासी पहुंचे तो देखा की काजल के ससुराल में काजल भी नहीं है और न ही ससुराल के अन्य सदस्य हैं। कहा है कि हमारी बहन काजल की शादी इसी वर्ष जनवरी में तिरासी के सतीश कुमार मंडल से हुआ था। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, सभी फरार हैं।

नारायणपुर में हत्या कर शव गायब करने का आया मामला

नवगछिया| एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस पदाधिकारियों को एक पत्र लिखकर नारायणपुर भवानीपुर निवासी सकलदेव यादव की पुत्री काजल कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने की बात कही है। इस आशंका को विवाहिता काजल कुमारी के परिजनों ने उस वक्त और पुख्ता कर दिया जब वह लोग काजल के लापता होने की सूचना लेकर थाना पहुंचे।

बहरहाल देर शाम भवानीपुर नारायणपुर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार मामले की पड़ताल में जुट गए और परिजनों से पूछताछ भी कर रहे थे। आवेदन में आवेदन कर्ता ने अपना नाम एक शुभचिंतक बताया है। आवेदन कर्ता का आरोप है कि नारायणपुर के एक जनप्रतिनिधि और गांव के ही गई लोगों पर मिलकर 14 जुलाई की रात को काजल कुमारी की हत्या कर शव को गायब देने के मामला की जानकारी पुलिस को दी है। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि देर शाम लड़की के परिजन थाने पहुंचे हैं। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है