नवगछिया : नवगछिया बाजार में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बाजार के धर्मशाला रोड स्थित किराना दुकान जगदंबा एंटरप्राइजेज में दुकान के ग्रील का ताला तोड़कर एवं दूसरे दरवाजे का ताला तोड़कर नगद सहित सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के संबंध में किराना दुकान संचालक नवगछिया मेन रोड निवासी संतोष कुमार चौधरी ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– अज्ञात चोरों ने दुकान के ग्रिल का ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि वह रात्रि में प्रतिदिन दुकानदारी समाप्त कर अपना दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद अंदर देखा तो दुकान के दूसरा किवार का ताला भी टूटा हुआ

दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा उनके दुकान से शनिवार को हुई बिक्री की रकम एक लाख पचास हजार एवं 20 से 25 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है. चोरों ने नगदी के अलावे दुकान में रखे साबुन, सिगरेट, तुलसी का पाउच व अन्य सामान की चोरी की है। वहीं किराना दुकान में चोरी होने के संबंध में पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights