नवगछिया। मद्य निषेध अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 143.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रंगरा थाना पुलिस और DIU की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, एनएच-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के पास सघन वाहन जांच के दौरान एक कार (BR10AE-4878) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार, छोटेलाल मंडल के पुत्र हैं और रंगरा थाना क्षेत्र के कुतरू मंडल टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

इस संबंध में रंगरा थाना में कांड संख्या 104/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले को लेकर राजेश कुमार ने सोमवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी के खिलाफ नवगछिया पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights