खरीक : खरीक प्रखंड के तुलसीपुर चाय टोला वार्ड नंबर 13 के ग्रामीणों ने तुलसीपुर की वर्तमान मुखिया उमेश यादव पर शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे 14 नंबर सड़क के समीप इरादतन बिजली का तार काटकर 29 से अधिक घरों का बिजली कनेक्शन विच्छेदित करने और कनेक्शन लेने की एवज में ₹50000 की रंगदारी प्रत्येक परिवार से मांगने का आरोप लगाते हुए परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है मामला शनिवार की शाम 7:00 बजे का है. अचानक मुखिया ने वार्ड नंबर 13 की ओर जाने वाली हाई वोल्टेज तार को काटकर विद्युत विच्छेद कर दिया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!– तुलसीपुर के मुखिया उमेश यादव ने ग्रामीणों के विद्युत कनेक्शन का किया विच्छेदन
– आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख का किया घेराव
– परबत्ता थाना में मुखिया के विरुद्ध रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन
बिजली डिस्कनेक्ट होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जब मुखिया के इस कृत्य का विरोध किया तो मुखिया उमेश यादव आग बबूला हो गया. मुखिया उमेश यादव ने अपने तेवर में ग्रामीणों को हरकाते हुए कहा कि मैं पंचायत का मुखिया हूं.जिसे चाहूंगा उससे बिजली दूंगा जिसे नहीं चाहूंगा उसे बिजली नहीं दूंगा.मेरी मर्जी के खिलाफ काम नहीं होगा.बिजली लेना है तो प्रत्येक परिवार को ₹50000 की रंगदारी देनी होगी. मामला प्रखंड के तुलसीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 चांय टोला का है.

विद्युत विच्छेदन मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीण अवधेश मंडल प्रकाश मंडल कृष्ण कुमार बबलू गोविंद सुमेर गुरुदेव संतोष रामदास मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं परवत्ता थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. अध्यक्ष को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि एक दिसंबर को तुलसीपुर वार्ड नंबर 13 चांय टोला में आजादी के बाद पहली वार बिजली पहुँची.
जिसपर मोहल्ले के कुल 29 परिवारों ने बिजली कनेक्शन लिया.अन्य परिवार कनेक्शन लेने के लिए प्रयासरत हैं. शनिवार की शाम पंचायत के मुखिया उमेश यादव अपने समर्थकों के साथ मिलकर 14 नंबर सड़क के समीप चांय टोला की ओर जाने वाली हाई वोल्टेज तार को ही 14 नंबर सड़क स्थित तुलसीपुर चौक पर लगे पोल से डिस्कनेक्ट कर दिया. मुखिया के इस कारनामे को देख गांव के लोग आश्चर्यचकित रह गए चुनाव में तरह-तरह के वायदे कर लोगों को रिझाने वाले मुखिया उमेश यादव से तुलसीपुर के लोगों को इस तरह की उम्मीद नहीं थी.

विद्युत विच्छेदन करने से पूरे चांय टोला में अंधेरा छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया के इस कार्य का विरोध किया तो मुखिया आग बबूला हो गया. विद्युत विच्छेदन से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख झारी यादव के घर का घेराव किया. प्रमुख ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्याओं का निदान किया जाएगा मुखिया के इस कृत्य के विरोध में वरीय पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करवाने का काम करेंगे और ग्रामीणों का विद्युत कनेक्शन हर हाल में बहाल होगा वह भी यथावत जैसा है वैसा ही तार रहेगा.
ना खंभा बदलेगा नाताल की दिशा बदलेगी जिस रास्ते से तार आया है उसी रास्ते से तार ग्रामीणों के घर तक पहुंचेगा. प्रमुख ने ग्रामीणों को विद्युत सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया. प्रमुख के साकारात्मक आश्वासन और अपने स्तर से हरसंभव मदद की बात कही जाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए.वहीं प्रमुख ने मुखिया के इस कार्य की कड़ी निंदा की है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रमुख के ही पहल पर आजादी के बाद पहली बार मेरे मोहल्ले के लिए तुलसीपुर चौक पर नया ट्रांसफारमर लगा. उसी ट्रांसफारमर से हमलोगों को बिजली कनेक्शन मिली.
क्या कहते हैं मुखिया
इस बाबत पूछे जाने पर तुलसीपुर पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने कहा कि मेरे छत के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गया है. जिससे मेरे और मेरे परिवार के लोगों पर हाई वोल्टेज तार से खतरा बना हुआ है. इस बात की शिकायत विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से की गई. बिजली विभाग के अभियंता ने हाई वोल्टेज तार मुख्य सड़क होते हुए ले जाने के लिए तत्काल विद्युत विच्छेदन किया है. जिसे कुछ ही दिनों बाद दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. विद्युत विच्छेदन का कार्य विद्युत विभाग के द्वारा किया गया. इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है. ना ही मैंने किसी से कोई रंगदारी मांगी है.मुझ पर लगाया गया आरोप निराधार और तथ्य से परे है.
क्या कहते हैं विद्युत विभाग के अभियंता
इस बाबत जब विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता नवगछिया से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल कई कॉल होने के बावजूद भी रिसीव नहीं हुआ बिजली विभाग खरीक के कनीय अभियंता युवराज कुमार ने बताया की अभियंता के द्वारा तुलसीपुर में विद्युत विच्छेदन नहीं किया गया है. मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है. ग्रामीणों और मुखिया को कोई समस्या है. तो वे विद्युत विभाग के अभियंता को बताते तो उसकी समस्या का तुरंत निदान हो जाता अपनी मनमर्जी से विद्युत डिस्कनेक्ट करना कानूनन अपराध है ले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस बाबत पूछे जाने पर परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि तुलसीपुर मुखिया के विरुद्ध ग्रामीणों ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की की छानबीन कर रही है.
