नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह पंचायत में लगातार बिजली की कई समस्याऐं बनी रहती है , किंतु नगरह गाँव के युवा वर्ग के सहयोग से नगरह पंचायत में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिऐ वर्तमान बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी SDO रितेश कुमार को बीते दिनों ज्ञापन सौपा गया था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एस.डी.ओ रितेश कुमार ने शुक्रवार को नगरह गाँव में बिजली ग्रीड की स्थापना करने की बात कही । एस.डी.ओ रितेश कुमार ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत् नगरह में बिजली ग्रीड का काम हुआ आरंभ हो चुका है , पाँच करोड़ की लागत से नगरह में बिजली ग्रीड की स्थापना की जाऐगी , जिसका काम शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है , एक साल के अंदर नगरह पंचायत के सभी गाँवों से बिजली की समस्या से निजात मिलेगा ।

वही मौके पर नगरह गाँव के वर्तमान मुखिया भरत लाल पासवान व समाजसेवी शरद योगी ने बिजली व्यवस्था से जल्द निजात दिलाने व बिजली ग्रीड की स्थापना कार्य प्रारंभ हेतु बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर नंदकिशोर सिंह , सौरभ कुमार , रणविजय सिंह , निरंजन मंडल , बिजेंद्र सिंह, शंभु प्र. सिंह व कई ग्रामीण जन मैजूद रहे ।।

