ढोलबज्जा: फोर लेन सड़कों पर लौट रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर. मायागंज रेफर-Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव समीप फोर लेन सड़कों पर, गुरुवार के दिन करीब 3:30 बजे गोला टोला कदवा निवासी देवो शर्मा के पुत्र आलो शर्मा(30) को भटगामा जीरोमाइल की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी. जिससे आलो शर्मा का दया पैर पूरी तरह टूट कर झूलने लगा. उसके सर पर भी गंभीर चोट लगने से फट गए हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आलो गरैया से फूलगोभी पत्ता का घास लेकर घर आ रहा था. वहीं लाल रंग के होंडा मोटरसाइकिल बीआर नंबर 10 जेड 4239 के चालक अभिया डिमाहा निवासी बताया बताया जा रहा है. जहां बाइक चालक के भी घुटने फट चुके थे.

बाइक की हेडलाइट पूरी तरह फैक्चर हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया. जहां आलो शर्मा का हालत काफी गंभीर देखते हुए, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज रेफर कर दिया.