NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर: शादी की शॉपिंग कर घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटी समेत 4 की मौत

भागलपुर में शादी की शॉपिंग कर बांका स्थित अपने घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत हो गई वहीं 4 अन्य घायल हो गए।

Whatsapp group Join

भागलपुर में शादी की शॉपिंग कर ऑटो से अपने घर लौट रहे परिवार को बाराहाट थाना क्षेत्र के मधुसुदनपुर के समीप एक हाइवा ने ऑटो को कुचल दिया। इसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

मरने वाले में संगीता देवी (३0), खुशी कुमारी (9) एवं जख्मी में रामजी साह, मंटु साह, सुनील कुमार, रमन कुमार, दिलीप कुमार, गायत्री देवी शामिल है। डॉक्टर ने चार गंभीर रूप से जख्मी रामजी साह, मंटु साह, सुनील कुमार एवं अमन कुमार को भागलपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अमन और मंटु साह की भी मौत हो गई।

सभी परिवार के सदस्य भागलपुर से शादी की खरीददारी कर बाराहाट बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे।

इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाराहाट बाजार के समीप भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वहीं जमकर बवाल काटा। घटना की सूचना पर बाराहाट एवं बौंसी के थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन खबर लिखे जाने तक सड़क जाम को नहीं हटाया जा सका था। इधर, इस संबंध में बाराहाट थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है