भागलपुर में शादी की शॉपिंग कर बांका स्थित अपने घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत हो गई वहीं 4 अन्य घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भागलपुर में शादी की शॉपिंग कर ऑटो से अपने घर लौट रहे परिवार को बाराहाट थाना क्षेत्र के मधुसुदनपुर के समीप एक हाइवा ने ऑटो को कुचल दिया। इसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
मरने वाले में संगीता देवी (३0), खुशी कुमारी (9) एवं जख्मी में रामजी साह, मंटु साह, सुनील कुमार, रमन कुमार, दिलीप कुमार, गायत्री देवी शामिल है। डॉक्टर ने चार गंभीर रूप से जख्मी रामजी साह, मंटु साह, सुनील कुमार एवं अमन कुमार को भागलपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अमन और मंटु साह की भी मौत हो गई।

सभी परिवार के सदस्य भागलपुर से शादी की खरीददारी कर बाराहाट बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाराहाट बाजार के समीप भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वहीं जमकर बवाल काटा। घटना की सूचना पर बाराहाट एवं बौंसी के थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन खबर लिखे जाने तक सड़क जाम को नहीं हटाया जा सका था। इधर, इस संबंध में बाराहाट थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।

