नवगछिया : सैदपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव का आरोप

सूचना/खबरे

नवगछिया । सैदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और वर्त्तमान मुखिया प्रतिनिधि भाजपा नेता जितेन्द्र कुमार गौतम उर्फ गुड्डू मुखिया ने प्रेस वार्त्ता आयोजित कर बताया कि सैदपुर पंचायत के बुद्धूचक और वीरनगर के बाढ़ कटाव पीड़ितों के साथ जिला प्रशासन भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की लापरवाही से तटबंध ध्वस्त हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुद्धचक के पचास से अधिक परिवारों का घर नदी में बह गया। पूरी आबादी पिछले चार दिनों से बाढ़ और कटाव से पीड़ित है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है।

उन्होंने पीड़ितों के लिए फकरतिया में और वीरनगर के ग्रामीणों के लिए थाना चौक के निकट भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार, वार्ड सदस्य चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।