नारायणपुर। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब नारायणपुर रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर पूरब 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अमित कुमार (पिता– नरेश ठाकुर) के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के लोग एक रिश्तेदार के यहां भोज में गए हुए थे। इसी दौरान अमित कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन किनारे मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
मंगलवार को बलहा गंगाघाट पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

वहीं, बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में थाना को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और न ही किसी प्रकार का लिखित आवेदन दिया गया है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस को आवेदन मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

