नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग वन का दूसरा रोमांचक मुकाबला नवगछिया टाइगर और नवगछिया स्टार के बीच आयोजित हुआ। यह मुकाबला हाई स्कूल जयरामपुर मैदान में खेला गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मैच का उद्घाटन समाजसेवी अनुकूल राज उर्फ झाबो ने किया। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
टॉस जीतकर नवगछिया टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया स्टार की टीम दबाव में आ गई और 180 रन पर ऑल आउट हो गई।

इस तरह नवगछिया टाइगर ने मुकाबला 79 रन से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खूब तालियां बजाईं और माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया।
भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हाई स्कूल मैदान नवगछिया में हुआ। टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद थे। घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ताइक्वांडो हाथ पैर से लड़ने की युद्ध कला है, यह एक ओलंपिक खेल भी है। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।











